फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State may get five trains before Lok Sabha elections

यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश को मिल सकती हैं पांच नई ट्रेनें, पटना और देहरादून के लिए चलेंगी वंदेभारत

Sun, 03 Dec 2023 08:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Dec 2023 08:34 AM IST
सार

लखनऊ से पुरी के लिए अभी नीलांचल एक्सप्रेस चलाई जा रही है। ऐसे में पुरी के लिए एक और ट्रेन मिल जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन का रूटमैप तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: State may get five trains before Lok Sabha elections
चुनाव से पहले मिल सकती हैं नई ट्रेनें। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ को पांच नई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। लखनऊ से मुंबई, पुरी, कटरा, देहरादून व पटना के लिए नई ट्रेनें शुरू कराने की तैयारी है। लखनऊ से पटना व देहरादून के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी, तो दूसरी ओर गोमतीनगर स्टेशन से पुरी, कटरा व मुंबई की ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भव्य व अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इस स्टेशन की नींव रखी थी। गोमतीनगर से कामाख्या व जयपुर के लिए ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। जबकि अगले चरण में पुरी, मुंबई व कटरा की ट्रेनें पटरी पर उतारी जानी हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ से पुरी के लिए अभी नीलांचल एक्सप्रेस चलाई जा रही है। ऐसे में पुरी के लिए एक और ट्रेन मिल जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन का रूटमैप तैयार किया जा रहा है। लखनऊ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा गत जून में ही हो चुकी है। इसको पटरी पर उतारने के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे ही यहां से मुंबई के लिए डायरेक्ट ट्रेन भी शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, पटना के लिए वंदेभारत चलेंगी
रेलवे अफसर बताते हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ के बीच शुरू हो चुकी है। ऐसे में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को भी वंदेभारत ट्रेनें मिलनी हैं। लखनऊ से पटना व लखनऊ से देहरादून वाया मुरादाबाद वंदे भारत चलाई जाएंगी। इनके टाइमटेबल पर काम किया जा रहा है।


पीएम मोदी दे सकते हैं सौगात
रेलवे प्रशासन की तैयारी है कि वंदेभारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएं। वहीं, गोमतीनगर से पुरी, कटरा व मुंबई की ट्रेनों को रेलमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed