फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP state employees to get increased HRA.

यूपी में राज्य कर्मचारियों का 20 फीसदी बढ़ेगा एचआरए, आदेश जारी

Sat, 13 Aug 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
UP state employees to get increased HRA.
- फोटो : demo pic

प्रदेश सरकार ने सूबे के 16 लाख कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते में 20 फीसदी बढ़ोतरी का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़े एचआरए का लाभ एक अगस्त से मिलेगा। इसका भुगतान अगस्त के वेतन में जोड़कर सितंबर में नकद किया जाएगा।

विज्ञापन


वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि इससे राजकीय कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक (यूजीसी, एआईसीटीई,आईसीएआर वेतनमानों के दायरे में आने वाले पदों को छोड़कर) तथा सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक  शिक्षण संस्थाओं के शिक्षणेतर कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


इन्हें वर्तमान में मिल रहे मकान किराए के भत्ते की दरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी करके भुगतान किया जाएगा।

इस तरह की गई बढ़ोतरी

UP state employees to get increased HRA.

अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर निर्णय के लिए राज्य में गठित की गई वेतन समिति मकान किराया भत्ते के संबंध में नीतिगत निर्णय लेने के लिए संस्तुतियां देते समय इस वृद्धि का भी संज्ञान लेगी।

उन्होंने ग्रेड वेतन व श्रेणीवार एचआरए में वृद्धि का आदेश जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश के 8.50 लाख राज्य कर्मचारी, 5.50 लाख शिक्षक, एक लाख शिक्षणेतर कर्मचारियों के अलावा स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, विकास प्राधिकरणों, स्वशासी संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारी फायदा पाएंगे।

एचआरए में न्यूनतम 60 और अधिकतम 2100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्णय पर अमल के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed