फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State employees may get bonus before Diwali

खुशखबरी: दीपावली से पहले यूपी के राज्यकर्मियों को मिल सकता है बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा सकती है सरकार

Tue, 24 Oct 2023 03:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने के साथ ही बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। इसी आधार पर राज्य सरकार भी बोनस दे सकती है।

विज्ञापन
UP: State employees may get bonus before Diwali
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र के बाद अब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस दे सकती है। सरकार के स्तर पर इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने की भी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दशहरा के बाद बोनस देने और महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। इससे संबंधित फाइल मंजूरी के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद दीपावली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिया जा सकता है। इससे लगभग 14 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि बोनस के अलावा सभी राज्यकर्मियों व शिक्षकों को भी महंगाई भत्ता भत्ता बढ़ाकर देने की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने के साथ ही बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। इसी आधार पर राज्य सरकार भी बोनस दे सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार अगर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत भत्ता में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी करती है तो सरकारी खजाने पर हर महीने 300 करोड़ रुपये अधिक का व्ययभार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि नियमानुसार केन्द्र द्वारा तय दर के आधार पर ही राज्य में भी अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। इस नियम के आधार पर प्रति कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये तक बोनस मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed