फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State Congress passes resolution, says Rahul Gandhi should keep Rae Bareli seat only

यूपी: प्रदेश कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव, कहा-रायबरेली सीट को ही रखें राहुल गांधी, अंतिम निर्णय उन पर छोड़ा

Fri, 07 Jun 2024 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jun 2024 11:01 PM IST
सार

Rahul gandhi: राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे या रायबरेली इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव बनाकर राहुल से रायबरेली सीट बनाए रखने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
UP: State Congress passes resolution, says Rahul Gandhi should keep Rae Bareli seat only
राहुल गांधी रायबरेली सीट करीब चार लाख वोटों से जीते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव जीते हैं। ऐसे में वह कौन सी सीट छोड़ेंगे। इस पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि हम प्रदेश के लोगों की भावना से राहुल को अवगत कराएंगे। वह रायबरेली सीट को रखें और प्रदेश में नेतृत्व करें, यह प्रस्ताव आज बैठक में पास किया गया है। इस प्रस्तावा को भी उनके पास भेजा जाएगा। हालांकि अंतिम निर्णय खुद राहुल लेंगे। राहुल पहले भी वीडियो बनाकर यह बात कह चुके हैं कि वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि वह कौन सी सीट रखें और कौन सी छोड़ें। उन्होंने कहा कि उनकी तो इच्छा दोनों को ही रखने की है लेकिन नियमतः ऐसा नहीं हो सकता। 

विज्ञापन


अखिलेश से मिलने गए नेता
 लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली जीत के बाद कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस के सचिव व प्रदेश के सहप्रभारी धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ आदि उपस्थित थे। वहीं सपा से आगे गठबंधन के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि यह सहयोग आगे भी चलता रहेगा। केंद्र, राज्य में मिलकर साझा कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन


जनता के बीच जाएगी कांग्रेस
कांग्रेस को जिन मुद्दों ने लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई। कांग्रेस अपनी पांच न्याय, गारंटी कार्ड में किए वादों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी युवाओं के रोजगार, किसानों को उनकी फसल के उचित दाम, महिलाओं को उनका हक दिलाने, मजदूरों को उचित मानदेय के लिए संघर्ष जारी रखेगी और सरकार पर दबाव बनाएगी कि वह इससे जुड़े निर्णय लें। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed