फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State BJP's advance fronts and teams announced by December 14

यूपी : प्रदेश भाजपा के अग्रिम मोर्चों और प्रकोष्ठ की टीमों की घोषणा 14 दिसंबर तक

Tue, 08 Dec 2020 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Dec 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
UP: State BJP's advance fronts and teams announced by December 14
प्रदेश भाजपा के अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की टीम की घोषणा 14 दिसंबर तक की जाएगी। 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। आमतौर पर खरमास में भाजपा नई टीम घोषित नहीं करती है। करीब डेढ़ साल से भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम की घोषणा का इंतजार है। व्यापार प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, आईटी विभाग, मीडिया विभाग सहित अन्य प्रकोष्ठ और विभागों की टीमें भी गठित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


28-29 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्षों, प्रभारियों और पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। लिहाजा उनके आने से पहले नई टीमें घोषित करने के लिए पार्टी के रणनीतिकारों के बीच मंथन शुरू हो गया है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए जातिगत समीकरण बैठाने को लेकर मशक्कत चल रही है। तीन-चार दिन में सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की टीमों के गठन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि अगले दो-चार दिन में मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभागों की टीम घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त होंगे
भाजपा के बृज, पश्चिम, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के प्रभारियों की घोषणा भी इसी सप्ताह की जा सकती है। प्रदेश महामंत्रियों को क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। इनके अलावा मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed