{"_id":"cbb891a79e01b08b7d08cdd7fbd8d1c9","slug":"up-sportsmen-will-get-government-job-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल कोटा है तो यूपी में मिलेगी पक्की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल कोटा है तो यूपी में मिलेगी पक्की नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत फिर से भर्तियां शुरू होंगी। सीएम अखिलेश यादव ने यह घोषणा गुरुवार को ऑल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप के दौरान की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खेल कोटे से दो प्रतिशत भर्ती किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि इस फैसले को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत भर्तियां ठप पड़ी हैं। इस कारण यूपी के तमाम प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य प्रदेशों की ओर पलायन कर गए। यूपी पुलिस में ही 2006 के बाद से खेल कोटे की एक भी भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन
इस कारण ऑल इंडिया पुलिस हॉकी में खेलने वाली यूपी टीम की औसत आयु करीब 34 साल तक पहुंच गई थी। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मिली हार पर अमर उजाला ने ‘एसएसबी से नहीं, उम्र से मिली मात’ हैडिंग से खबर भी प्रकाशित की थी।
खेल कोटे की भर्ती खुलने पर खुशी जताते हुए हॉकी ओलंपियन सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला सराहनीय है। इससे न सिर्फ खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेंगी, बल्कि प्रदेश से हो रहा खिलाड़ियों का पलायन भी रुकेगा।