फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Speeding Wagon R wreaks havoc in Lucknow, crushes many vehicles

UP : लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को रौंदा, नशे में टल्ली था कार चालक

Fri, 01 Sep 2023 12:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

इस हादसे में कई लोगों को चोटें आईं। कार की चपेट में एक साइकिल सवार भी आ गया। उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और आदमी को पैरों में चोट लगी।  

विज्ञापन
UP: Speeding Wagon R wreaks havoc in Lucknow, crushes many vehicles
हादसे में घायल साइकिल वाला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात 10 स्टंट कर रही कार ने कई बाइकों को टक्कर मारते हुए कोनेश्वर ढाल पहुंची। वहां पल्सर सवार युवक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी युवक बोनट पर जा बैठा। वहीं बाइक कार में फंस गई। नशे में धुत चालक ने कार नहीं रोकी। कोनेश्वर से घंटाघर ढाल तक युवक बचाने की गुहार लगातार रहा। किसी तरह कार को लोगों ने रोक लिया। चालक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।।वहीं आरोपी को बचाने के चक्कर में सिपाही चोटिल हो गया। 

विज्ञापन


कार से स्टंट कर रहे कर चालक ने लापरवाही से चलते हुए कई दुपहिया वाहनों को मारा टक्कर, जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलगाम कार चालक ने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसी बीच बेलगाम कार के अगले हिस्से में फंसकर बाइक चला रहा युवक 200 मीटर तक घिसटता चला गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकल सवार बोनट के ऊपर उछलकर गिर पड़ा, जिस पर कार चालक ने स्पीड और तेज कर दी। घंटाघर के सामने रोड पर गाड़ी चलाता रहा, जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान चालक को भीड़ ने घेराबंदी करके कार रोका। लेकिन चालक मौका से देखकर वहां भागने में कामयाब हो गया। वहीं कार के पीछे बैठे युवक को मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। लोग घटना से इतने आक्रोशित हो गए कि वहां मौजूद लोगों ने वह जमकर में तोड़फोड़ की। लोगों ने बताया कि पिटाई कर रही भीड़ से छुड़ाने में एक सिपाही चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार आरोपी नौबस्ता निवासी शुभम और मनोज है। शुभम भीड़ से बच कर भाग निकला, जबकि मनोज पुलिस की गिरफ्त में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed