फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Special secretary education, victim of honey trapping, porn video viral, blackmail was being done by sending obscene videos

यूपी : हनी ट्रैपिंग के शिकार हुए विशेष सचिव शिक्षा, वीडियो वायरल, अश्लील वीडियो भेजकर किया जा रहा था ब्लैकमेल

Wed, 04 Aug 2021 12:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Aug 2021 12:28 PM IST
सार

विशेष सचिव आरवी सिंह का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह सचिवालय के एक कमरे में महिला के साथ ऑनलाइन आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Special secretary education, victim of honey trapping, porn video viral, blackmail was being done by sending obscene videos
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण के बाद विशेष सचिव शिक्षा आरवी सिंह हनी ट्रैपिंग के शिकार हो गये हैं। विशेष सचिव का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह सचिवालय के कमरे में ही महिला से ऑन लाइन अश्लील हकरतें करते हुए पाये गये। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ लोगों ने इस वीडियो को उनके निजी मोबाइल नंबर पर भेजकर रंगदारी भी मांगी है। विशेष सचिव ने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत सोमवार देर शाम किया है। हालांकि मुकदमा दर्ज कराने की बात तो कही है लेकिन मंगलवार देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन


सचिवालय सेवा के आरवी सिंह प्रोन्नत होकर बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बने। विशेष सचिव आरवी सिंह का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है। जिसमें वह सचिवालय के एक कमरे में महिला के साथ ऑन लाइन आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो रितिक शर्मा नाम के एक युवक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक आईडी से आरवी सिंह के वाल पर शेयर किया गया था। इसके शेयर होने के बाद दोनों के अकाउंट बंद हो गये। वीडियो में विशेष सचिव ऑन लाइन युवती से चैटिंग भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल वर्कर बन युवती ने भेजा था फ्रेंड रिक्वेस्ट
विशेष सचिव शिक्षा आरवी सिंह ने साइबर क्राइम सेल में दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि वीडियो मार्च महीने का है। उनके खिलाफ साजिश की गई है। उनको धोखे में रखकर यह वीडियो बनाया गया। अब इस वीडियो के जरिए उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। वह सचिवालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान सोशल वर्कर के रुप में एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती के दोस्तों की सूची में कई स्थानीय मीडियाकर्मी भी शामिल थे। उसको देखने के बाद रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कार्यालय में काम के दौरान एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही वीडियो देखकर वह परेशान हो गये। कुछ देर बाद ही वीडियो क्लिप टाइप का उन लोगों ने मुझे भेजा और ब्लैकमेल करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल से की शिकायत

एसीपी साइबर क्राइम सेल विवेक रंजन राय के मुताबिक विशेष सचिव आरवी सिंह ने सोमवार देर शाम को वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की वाॅल पर वीडियो शेयर करने वाले ने उनसे ब्लैकमेलिंग भी की है। वह एक महीने पहले इसकी मौखिक शिकायत किए थे। लेकिन सोमवार देर शाम को उन्होंने लिखित शिकायत की है। जिस पर साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय की टीम पड़ताल कर रही है। शुरूआती पड़ताल में वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल होने के बाद उसे फेसबुक पर शेयर किये जाने की पुष्टि हुई है। विशेष सचिव का वायरल वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।

राजस्थान का गिरोह सक्रिय
साइबर क्राइम सेल की टीम के मुताबिक इस तरह के वीडियो बनाने का गिरोह राजस्थान में सक्रिय रहता है। वह अपने जाल में फंसाने के लिए पहले दोस्ती का आमंत्रण देते हैं। फिर देर रात को चैटिंग करते। कुछ दिनों के बाद अचानक से रात के तीन से चार बजे के बीच नग्न हालात में युवती वीडियो कॉल करती है। जिसे दूसरे मोबाइल के जरिए रिकार्ड कर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते हैं। रकम नहीं मिलती है वीडियो को वायरल कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed