{"_id":"69690d39b6cb3ba7930858d4","slug":"up-special-arrangements-at-aadhaar-service-centers-update-your-biometrics-easily-separate-counters-set-up-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधार सेवा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था...आसानी से अपडेट कराएं बायोमीट्रिक; 12 केंद्रों पर अलग से बने काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधार सेवा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था...आसानी से अपडेट कराएं बायोमीट्रिक; 12 केंद्रों पर अलग से बने काउंटर
Thu, 15 Jan 2026 09:22 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 15 Jan 2026 09:22 PM IST
सार
प्रदेश के 12 जिलों के आधार सेवा केंद्रों पर अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए न एप्वाइंमेंट की जरूरत होगी, न लाइन में लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 12 जिलों के आधार सेवा केंद्रों पर अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए न तो एप्वाइंमेंट लेना पड़ेगा और न ही कतार में लगना होगा। केंद्रों पर दो काउंटर सिर्फ इसी के लिए बनाए गए हैं। काउंटर पहुंचिए और बायोमीट्रिक अपडेट कराइए।
विज्ञापन
दरअसल पांच साल और 15 साल की उम्र पूरी होने के बाद आधार में बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। अगर आधार अपडेट नहीं है तो विद्यार्थियों के एडमिशन से लेकर तमाम योजनाओं में पेंच फंसता है। क्योंकि इसके लिए आधार का अपडेट होना जरूरी है।
विज्ञापन
अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए 12 केंद्रों पर अलग से काउंटर बनाए गए हैं। ये केंद्र लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, और सहारनपुर जिले में हैं।
विज्ञापन
यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर पहुंचकर एक सामान्य फॉर्म भरकर देना होगा उसके बाद उसका बायोमीट्रिक अपडेट कर दिया जाएगा। इसके लिए कोई भी शुल्क भी नहीं देनी होगी।