फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP workers protest against the introduction of SIR in the state, Akhilesh said- the government has failed

यूपी: प्रदेश में एसआईआर शुरू होने के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश बोले-सरकार हर मोर्चे पर फेल

Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 10:18 PM IST
सार

SIR in UP: प्रदेश में एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया शुरू होनेे के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
UP: SP workers protest against the introduction of SIR in the state, Akhilesh said- the government has failed
सपाईयों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार हर मामले में विफल हो गई है। कानून-व्यवस्था पर इस सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। हत्या, लूट, और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी लखनऊ भी अपराधिक घटनाओं से सुरक्षित नहीं है। 24 घंटे में तीन हत्याओं से लखनऊ दहल गया। मड़ियांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मार दी। बंथरा में रिकवरी एजेंट की हत्या और निगोहां में हत्या कर युवक का शव नाले में फेंका गया।
विज्ञापन


प्रदेश में एसआईआर शुरू होने के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन
 प्रदेश में एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया शुरू होनेे के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज से विधानभवन जाने की कोशिश कर रहे सपाइयों और पुलिस में काफी देर तक नोकझोंक चली। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस से ईको गार्डन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की बरेली महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता जीपीओ पर पर एकत्र हुए। यहां से सभी विधानभवन कूच करने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने रोका तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और हंगामा करने लगे। सपा नेता समयुन खान ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया 29 सितंबर तक पूरी की जानी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर साल चार से पांच बार विधानसभावार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम कराता है। 


उन्होंने सवाल किया कि इसके बावजूद इन मतदाता सूचियों में इतनी कमियां क्यों हैं? अगर इतनी त्रुटियां हैं तो ये जिम्मेदारी किसकी है? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रदेश में पिछले चुनावों में खुल कर सत्ताधारी पार्टी को लाभ पहुंचाया। ऐसे में प्रदेश की जनता एसआईआर पर कैसे भरोसा करे। कहा, आयोग ने एआई से फर्जी वोटर चयनित कर लिए लेकिन सपा की ओर से दिए गए 17986 एफिडेविड का जवाब नहीं दे पाया। प्रदर्शन में अमर बाल्मीकि, गजेंद्र यादव, रोज वारसी, मोहित सिंह, रोहित, इसराफील हाशमी, हिमांशु शर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed