फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP will send Naresh Uttam, Balram Yadav and Guddu Jamali to the Legislative Council, elections to be held

यूपी: नरेश उत्तम, बलराम यादव और गुड्डू जमाली को विधान परिषद भेजेगी सपा, 13 सीटों पर होने हैं चुनाव

Sun, 03 Mar 2024 11:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों के लिए पांच मई को चुनाव होने हैं। सपा इस बार गुड्डू जमाली को परिषद भेजने जा रही है। वह हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
UP: SP will send Naresh Uttam, Balram Yadav and Guddu Jamali to the Legislative Council, elections to be held
सपा में हाल ही में शामिल हुए गुड्डू जमाली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी ने इस माह होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजेगी। इन पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है। विधायकों के संख्या बल के लिहाज से सपा अपने तीन प्रत्याशियों को विधान परिषद भेज सकती है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल वर्तमान में एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल भी पांच मई को खत्म हो रहा है। वह तीन बार एमएलसी और दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। पार्टी ने उन्हें चौथी बार विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हाल ही में सपा में शामिल हुए बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को भी विधान परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2022 में आजमगढ़ में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव इस चुनाव में करीब 8 हजार मतों से हार गए थे। आजमगढ़ सीट फिर से जीतने की रणनीति के साथ ही जमाली को विधान परिषद भेजा जा रहा है। आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का लड़ना भी तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे बलराम यादव को भी सपा इस बार विधान परिषद भेजेगी। आजमगढ़ निवासी बलराम यादव छह बार विधायक और तीन बार एमएलसी रह चुके हैं। उनके बेटे संग्राम सिंह यादव भी सपा से विधायक हैं।


इन सदस्यों की सीट पर हो रहा है चुनाव
भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस ) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों की सीट पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed