{"_id":"66e9d68febc58cdaaf0089f3","slug":"up-sp-will-raise-pda-s-question-on-every-booth-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हर बूथ तक पीडीए के सवाल पहुंचाएगी सपा, समाजवादी बुलेटिन में अपनी रणनीति का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हर बूथ तक पीडीए के सवाल पहुंचाएगी सपा, समाजवादी बुलेटिन में अपनी रणनीति का किया खुलासा
Wed, 18 Sep 2024 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:50 AM IST
सार
समाजवादी बुलेटिन में अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ताधारी दल के लोग जहां भी जाएंगे, इस तरह के सवाल पाएंगे। इन्हें पीडीए के सवाल कहा गया है। इसमें पूछा जाएगा कि छुट्टा जानवरों से निजात दिलवाने का झूठा वादा क्यों किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने हर बूथ तक पीडीए के सवालों को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत छुट्टा जानवरों, किसानों की दुश्वारियों और अग्निवीर के मुद्दे पर सपा के नजरिये से जनता को अवगत कराया जाएगा। समाजवादी बुलेटिन में इस रणनीति का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी बुलेटिन में अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ताधारी दल के लोग जहां भी जाएंगे, इस तरह के सवाल पाएंगे। इन्हें पीडीए के सवाल कहा गया है। इसमें पूछा जाएगा कि छुट्टा जानवरों से निजात दिलवाने का झूठा वादा क्यों किया। काले कानून लाकर किसानों की भूमि क्यों हड़पनी चाही।
विज्ञापन
किसानों को लाभकारी एमएसपी क्यों नहीं दिया। इसके तहत संविधान की समीक्षा और उसे बदलने की बात, 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेटरल भर्ती, पेपर लीक और अग्निवीर सैन्य भर्ती पर सपा के नजरिये को शामिल किया गया है।
विज्ञापन