{"_id":"68edf4a83f0f03bd95073d71","slug":"up-sp-removes-muskan-mishra-national-secretary-of-samajwadi-mahila-sabha-find-out-why-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सपा ने मुस्कान मिश्रा को पद से हटाया, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव थीं; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सपा ने मुस्कान मिश्रा को पद से हटाया, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव थीं; जानें वजह
Tue, 14 Oct 2025 12:30 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:30 PM IST
सार
लखनऊ में सपा ने मुस्कान मिश्रा को हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। अचानक से उन्हें हटाने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
मुस्कान को सपा ने पार्टी के पद से हटाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपा ने मुस्कान मिश्रा को पार्टी से हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। इस बारे में महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। बताते हैं कि मुस्कान मिश्रा पिछले दिनों अयोध्या के महंत राजू दास से मिली थीं।
माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, जूही सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी होने वाली है। इसलिए उन्होंने खुद ही दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वे सिर्फ पद से मुक्त हैं, सपा की सदस्य अभी भी हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, जूही सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी होने वाली है। इसलिए उन्होंने खुद ही दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वे सिर्फ पद से मुक्त हैं, सपा की सदस्य अभी भी हैं।
विज्ञापन