{"_id":"69c6ac00f151e7bc0509678b","slug":"up-sp-bets-on-phoolan-devi-s-sister-rukmini-for-electoral-strategy-aims-to-expand-support-base-among-kashyap-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फूलन देवी की बहन रुक्मिणी के सहारे सपा का चुनावी दांव, कश्यप-निषाद जाति में जनाधार बढ़ाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फूलन देवी की बहन रुक्मिणी के सहारे सपा का चुनावी दांव, कश्यप-निषाद जाति में जनाधार बढ़ाने का लक्ष्य
Fri, 27 Mar 2026 09:40 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:40 PM IST
सार
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि जिन अपराधों में केवल अदालत में शिकायत का प्रावधान है, वहां प्राथमिकी दर्ज करना गलत है। इससे आरोपी को लाभ मिलता है। मातहतों को निर्देश दिए गए हैं कि एफआईआर दर्ज करने से पहले कानून और अपराध के प्रकार की जांच करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फूलन देवी की बहन रुक्मिणी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपा ने पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। दिबियापुर के गांव बूढ़ादान में उनकी ससुराल है। रुक्मिणी देवी के जरिये सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में कश्यप-निषाद मतदाताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
रुक्मिणी देवी निषाद की पहचान चर्चित दस्यु सुंदरी और बाद में सांसद रहीं फूलन देवी की बड़ी बहन के रूप में रही है जिससे उन्हें जातीय और सामाजिक दोनों स्तरों पर जनाधार बनाने में मदद मिली। बता दें कि फूलन देवी भी सपा के टिकट पर सांसद बनी थीं और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
रुक्मिणी सपा के लिए चुनावों में काम करती रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के लिए वह काम कर चुकी हैं। अब उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन