फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Snowfall in the mountains has caused the weather to take a U-turn, with temperatures in these districts d

यूपी: पहाड़ों में हुई बर्फबारी से प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न, इन जिलों का पारा 20 डिग्री के नीचे आया

Mon, 13 Oct 2025 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Oct 2025 08:35 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने एकदम से करवट ली है। बारिश और उसके बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से रात के न्यूनतम तापमान में बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Snowfall in the mountains has caused the weather to take a U-turn, with temperatures in these districts d
बर्फबारी का असर यूपी में भी।

विस्तार

 माैसम विभाग ने 13 अक्तूबर को मानसून की विदाई की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंड ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिल्ली एनसीआर समेत प्रदेशभर में न्यूनतम पारे में गिरावट देखने को मिली है, साथ ही सुबह शाम की हवा सिहरन भरी होने लगी है। 

विज्ञापन


दोपहर की धूप में तपिश कम हुई है।सोमवार को कानपुर शहर और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी समेत लगभग 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से दक्षिणी पश्चिमी मानसून की संपूर्ण वापसी हो गई है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के माैसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। साथ ही दिन व रात के तापमान के सामान्य या इससे थोड़ा कम रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुआ हिमपात
, लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी में गोंदला के सामने लगती पहाड़ियों से मौसम साफ होते ही हिमस्खलन होना शुरू हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद पहाड़ी से अचानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि, इससे क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर वनवे वाहनों की आवाजाही जारी है। शनिवार को लेह से मनाली की तरफ वाहनों को छोड़ा गया। वहीं दारचा में फंसे करीब 300 ट्रकों में से 150 को लेह के लिए भेजा गया। 150 ट्रक दारचा में रुके हैं। गोंदला के प्रधान सूरज ठाकुर ने बताया कि गोंदला के वामतट रालिंग गांव के पास से यह हिमस्खलन हुआ है। 

रात में सर्दी दिन में गर्मी, माैसम का बदला मिजाज

राजधानी में अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में माैसम ने एकदम से करवट लिया है। सोमवार को दिन में धूप की वजह से पारे में 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ हल्की गर्मी रही, जबकि रात का पारा लुढ़ककर 18 डिग्री के आसपास ठहर गया। बीते दो दिनों से रात से सुबह के बीच लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। तापमान में इस उतार चढ़ाव से लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं शुरू हो गई हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य या इससे नीचे रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed