फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six IAS officers transferred simultaneously in the state, Sanyukta becomes Secretary of Minority Welfare

यूपी: प्रदेश में एक साथ छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, संयुक्ता बनीं अल्पसंख्यक कल्याण की सचिव

Mon, 28 Apr 2025 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 10:15 PM IST
सार

IAS transfer in UP: यूपी में सोमवार देर रात छह आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ। इसमें छह आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया।

विज्ञापन
UP: Six IAS officers transferred simultaneously in the state, Sanyukta becomes Secretary of Minority Welfare
छह आईएएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को 6 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। अब तक यह पद संभाल रहीं अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

विज्ञापन


दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

 

यूपी: सीएचसी में रात के वक्त भी मौजूद रहेंगे डॉक्टर, न मिले तो होगी सख्त कार्रवाई; इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के दो अधिकारी निलंबित

 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए जाने वाले अधिकारियों में राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र के प्रबंधक नत्थूलाल गंगवार और राम तेज यादव शामिल हैं। इस पर फसलों के उत्पादन के लिए शिथिलता का आरोप है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे 3 आईपीएस

 राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अनापत्ति दी है। इनमे कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय आनंद स्वरूप और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शामिल हैं। जल्द तीनों अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और उनकी जगह दूसरे अफसरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed