{"_id":"6232f19eb3fce5293f3512ae","slug":"up-six-dhanwantri-mega-health-park-will-be-built-in-the-state-the-blueprint-of-the-priority-schemes-of-cm-is-being-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में बनेगा छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क, सीएम की प्राथमिकता वाली योजनाओं का तैयार हो रहा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में बनेगा छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क, सीएम की प्राथमिकता वाली योजनाओं का तैयार हो रहा खाका
Thu, 17 Mar 2022 02:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की बात कही है। इसी के तहत करीब 30 हजार करोड़ के निवेश के साथ छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क बनाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य व सर्जिकल उपकरणों और दवाओं के उत्पादन का आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की बात कही है। इसी के तहत करीब 30 हजार करोड़ के निवेश के साथ छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क स्थापित किए जाने हैं। इस पार्क के क्रियांवयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। इस पार्क के जरिए प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र का आधारभूत ढांचा सुधारने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसी तरह प्रदेश में 10 हजार करोड़ की लागत के साथ महर्षि सुश्रुत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की भी तैयारी चल रही है। अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सुविधा से लैस एम्बुलेंस की संख्या को दोगुन करने, हर जिले में डायलिसिस केंद्र और वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाने, जन औषधि केंद्र के नेटवर्क का विस्तार करने की भी कार्ययोजना है। प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेजों को शुरू कर एमबीबीएस कीसीटों को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन