{"_id":"683035238f7c1aa62101ab94","slug":"up-si-virendra-posted-in-cbi-attacked-with-bow-and-arrow-in-office-attacker-arrested-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला, सीने में लगा तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला, सीने में लगा तीर
Fri, 23 May 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 May 2025 03:31 PM IST
सार
लखनऊ में सीबीआई कार्यालय में तैनात एसआई वीरेंद्र पर कार्यालय में धनुष बाण से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल हुआ इंस्पेक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरतगंज में सीबीआई दफ्तर में घुसकर शुक्रवार को बिहार के रहने वाले दिनेश ने दरोगा वीरेंद्र को तीर मार दिया । हमले में घायल दरोगा को पुलिस कर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। दरोगा वीरेंद्र सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर में रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता दिनेश दफ्तर में घुस गया। आरोपी ने धनुष से दरोगा को तीर मार दिया। तीर दरोगा के सीने में जा लगा।
विज्ञापन
घटना से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने अरोपी को पकड़ लिया और हजरतगंज थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आननफानन दरोगा वीरेंद्र को सिविल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन