{"_id":"5ec429b38ebc3e908466601f","slug":"up-shia-waqf-board-term-is-over-after-sunni-waqf-board-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी के बाद अब शिया वक्फ बोर्ड का कार्यकाल भी खत्म, अब सरकार के अधीन होंगे कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी के बाद अब शिया वक्फ बोर्ड का कार्यकाल भी खत्म, अब सरकार के अधीन होंगे कामकाज
Wed, 20 May 2020 12:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
सुन्नी वक्फ बोर्ड के बाद अब शिया वक्फ बोर्ड का भी कार्यकाल खत्म हो गया है। हालांकि लॉकडाउन के चलते बोर्ड के गठन के लिए चुनाव होना मुमकिन नहीं है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के निवर्तमान ओएसडी गुलाम सैय्यद के अनुसार बोर्ड का गठन वर्ष 2015 में हुआ था और चेयरमैन पद पर वसीम रिजवी चुने गए थे।
बोर्ड का कार्यकाल बीती 18 मई को पूरा हो गया था। वहीं, इससे पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है। हालांकि लॉकडाउन के चलते दोनों बोर्ड का गठन मुश्किल है।
ऐसे में वक्फ बोर्ड के कामकाज शासन के अधीन होंगे। शिया वक्फ बोर्ड के कार्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ नसीम हसन की देखरेख में होंगे, जबकि सुन्नी बोर्ड के काम पहले से ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुऐब अहमद देख रहे हैं। वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा के अनुसार सरकार के निर्देश दोनों बोर्ड के सीईओ के माध्यम से लागू होंगे।