{"_id":"69caa67ae53f2565cd0b68ce","slug":"up-seven-blood-banks-in-lucknow-and-four-in-kanpur-halt-operations-action-taken-after-irregularities-found-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ के सात, कानपुर के 4 ब्लड बैंक के कामकाज पर रोक, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ के सात, कानपुर के 4 ब्लड बैंक के कामकाज पर रोक, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई
Mon, 30 Mar 2026 10:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:06 PM IST
सार
जांच के दौरान लखनऊ के 25 और कानपुर के 13 ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया था। जांच के बाद एफएसडीए ने इनके कामकाज पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने लखनऊ के सात और कानपुर के चार ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी है। बदलते मौसम व संक्रामक बीमारियों के प्रकोप के मद्देनजर एफएसडीए ने चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोसाइटी से संचालित ब्लड बैंकों की जांच में अनियमितता मिलने पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान लखनऊ के 25 और कानपुर के 13 ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया था।
जांच के बाद जिन केंद्रों के कामकाज पर रोक लगाई गई है उनमें लखनऊ का नोबेल चैरिटेबल ब्लड बैंक, श्री साईं ब्लड बैंक एंड कंपोनेंट सेंटर, अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, केएचएस चैरिटेबल ब्लड, बाॅम्बे चैरिटेबल ब्लड सेंटर, लखनऊ चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर है।
ये भी पढ़ें - यूपी में हैरान करेगा मौसम: बारिश और ओलावृष्टि के साथ तापमान में होगी गिरावट, चेतावनी जारी की गई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा ने चला चुनाव के पहले बड़ा सियासी दांव, आखिर क्यों उठी पश्चिमी यूपी को नया राज्य बनाने की मांग
ऐसे ही कानपुर का वाडा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मायांजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक, पुष्पांजलि चैरिटेबल ब्लड एंड कंपाेनेंट सेंटर व स्वास्तिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर के कामकाज पर रोक लगाई गई है। अन्य ब्लड बैंकों में कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।