Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Self-enumeration for the census begins in UP tomorrow, November 16; families can submit their details from

यूपी: प्रदेश में इस तारीख से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, 30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे परिवार का ब्योरा

Sat, 14 Nov 2026 12:07 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक होगी। लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार और सदस्यों की जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। स्वगणना अनिवार्य नहीं है। फॉर्म जमा करने पर विशेष पहचान संख्या मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Self-enumeration for the census begins in UP tomorrow, November 16; families can submit their details from
प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) सोमवार यानी 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।

विज्ञापन


प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा के मुताबिक पहली बार डिजिटल जनगणना में लोगों को खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। इसका उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को आसान बनाना और परिवारों की ओर से दी गई जानकारी को पहले ही डिजिटल रूप में दर्ज करना है। स्वगणना कराना अनिवार्य नहीं है। जो लोग ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करेंगे, उनके घर पहुंचकर गणनाकर्मी विवरण जुटाएंगे।
विज्ञापन


स्वगणना के लिए भारत सरकार का पोर्टल https://se.census.gov.in उपलब्ध रहेगा। इस पर जाकर सबसे पहले उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। सत्यापन के बाद परिवार को अपनी पसंद की भाषा चुनकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के निवास स्थान की जानकारी देनी होगी। इसके लिए जिले, गांव या शहर, मोहल्ले और आसपास के प्रमुख स्थान का विवरण भरना होगा। डिजिटल नक्शे पर घर की सही लोकेशन भी चिह्नित करनी होगी। इसके बाद परिवार और सदस्यों से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी।

इस आईडी को सुरक्षित रखना होगा। जब गणनाकर्मी घर पहुंचे तो उन्हें यह संख्या उपलब्ध करानी होगी। गणनाकर्मी इसके आधार पर पहले से दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। इससे परिवार को पूरी जानकारी दोबारा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Trending Videos

स्वगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल

जनगणना के दूसरे चरण में परिवार और उसके सदस्यों से संबंधित 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, आपसी संबंध, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, दिव्यांगता और अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारियां शामिल होंगी। इसके साथ जाति से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसका उद्देश्य आबादी की संख्या के साथ ही लोगों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का आंकड़ा जुटाना है।

ऐसे पूरी करें स्वगणना की प्रक्रिया

  • 1. सबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • 2. राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश चुनें।
  • 3. परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • 4. मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
  • 5. अपनी पसंद की भाषा चुनें।
  • 6. घर का पता और डिजिटल नक्शे पर लोकेशन दर्ज करें।
  • 7. परिवार के सभी सदस्यों से जुड़े सवालों के जवाब भरें।
  • 8. सभी जानकारियों की जांच करके फॉर्म सबमिट करें।
  • 9. मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखें और गणनाकर्मी के आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed