{"_id":"60dcb51a28340f43de15eda2","slug":"up-secondary-and-council-schools-will-open-for-teachers-employees-from-today-but-online-classes-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आज से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुलेंगे माध्यमिक व परिषदीय स्कूल, चलती रहेंगी ऑनलाइन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आज से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुलेंगे माध्यमिक व परिषदीय स्कूल, चलती रहेंगी ऑनलाइन क्लास
Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
सार
मिड डे मील के खाद्यान वितरण, परिवर्तन लागत के भुगतान, पाठ्य पुस्तक वितरण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए एक जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को एक जुलाई से शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए खोला जाएगा। स्कूलों में प्रशासनिक कार्य होंगे, लेकिन शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। पर, विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास और ई पाठशाला के जरिये पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि मिड डे मील के खाद्यान वितरण, परिवर्तन लागत के भुगतान, पाठ्य पुस्तक वितरण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए एक जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
शिक्षकों से 4 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन कराने, स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संचालित कार्य पूरे कराने, मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन करने सहित अन्य प्रशासनिक कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मान्यताप्राप्त स्कूलों को भी एक जुलाई से शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन