फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scuffle with Women Seeking Removal of Smart Meters in Lucknow; Power House Besieged and Locked—Officials a

UP: लखनऊ में स्मार्ट मीटर हटवाने गईं महिलाओं से हाथापाई, पावर हाउस घेरा-ताला जड़ा; अधिकारी-कर्मचारी भागे

Mon, 27 Apr 2026 09:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:12 PM IST
सार

लखनऊ में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। हाथापाई के आरोप के बाद गेट पर ताला जड़ दिया गया। दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में लंबी बिजली कटौती और पानी संकट से लोग परेशान रहे। गर्मी में हालात और बिगड़े।

विज्ञापन
UP: Scuffle with Women Seeking Removal of Smart Meters in Lucknow; Power House Besieged and Locked—Officials a
महिलाओं का जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए सोमवार को इंदिरानगर के सेक्टर 25 पावर हाउस पहुंचीं महिलाओं के साथ कर्मियों ने हाथापाई कर दी। उपखंड अधिकारी सुजीत कुमार महिलाओं से बात करने के बजाय वहां से चले गए। इससे गुस्साईं महिलाओं ने कार्यालय के मुख्य गेट पर आधा घंटे तक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 2:30 बजे जनवादी महिला समिति की तरफ से बस्तौली, समौद्दीपुर व गाजीपुर की करीब 70 महिलाओं ने मधु गर्ग की अगुवाई में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर पहले पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इन्हें प्रदर्शन करते देखकर कर्मियों ने उपकेंद्र परिसर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसे महिलाओं ने धक्का देकर खोल दिया और अंदर घुसकर नारेबाजी करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की। बाद में कर्मियों ने उन्हें उपखंड अधिकारी कार्यालय भेजा, लेकिन अधिकारी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इससे बिजली बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़े हुए आ रहे हैं। आए दिन बैलेंस न होने पर बिजली कटौती भी होती है। महिलाओं से हाथापाई के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। एक्सईएन एपी सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने उन्हें सूचित किया था कि महिलाओं का ज्ञापन लेकर उन्हें मीटर इकाई में विरोध दर्ज कराने की जानकारी देकर भेज दिया गया है।
 

Trending Videos

UP: Scuffle with Women Seeking Removal of Smart Meters in Lucknow; Power House Besieged and Locked—Officials a
कार्यालय के बाहर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

100 परिवारों का 20 घंटे बिजली-पानी गुल, हंगामा

अंबेडकर उपकेंद्र के तहत इलाकों में 100 परिवारों का 20 घंटे तक बिजली और पानी गुल रहा। इससे लोगों ने त्राहि-त्राहि मच गई। लोगों को 100-100 दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ा। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर स्थल पर खूब हंगामा किया। यहां के लोग पिछले हफ्ते भर से बिजली संकट झेल रहे हैं। हालांकि, बिजली संकट का दूर करने के लिए सोमवार को ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 से बढ़ाकर 250 केवीए की जा रही है।

पंचमखेड़ा, चरण भट्ठा रोड, रॉयल सिटी सहित आसपास के उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते रविवार रात 11 बजे अचानक 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक फेज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र पर शिकयत दर्ज कराई, मगर रात को समस्या का समाधान नहीं किया। पीड़ित लोग पूरी रात बिना बिजली के रहे। सुबह 11 बजे के बाद 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो सोमवार रात 8 बजे के बाद पूरी हो सकी। 

रविवार रात से सोमवार रात तक करीब 20 घंटे 100 परिवार के लोग बिन बिजली छटपटाते रहे, और जिम्मेदार अपनी ही रफ्तार से काम करते रहे। 40 डिग्री की गर्मी में परिवार के लोगों को बिजली नहीं मिली, उल्टे दूर से पानी को ढोना पड़ा। एसडीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से अब लोगों को राहत मिलेगी।

 

 

UP: Scuffle with Women Seeking Removal of Smart Meters in Lucknow; Power House Besieged and Locked—Officials a
पोस्टर लेकर पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

50 हजार की आबादी बिजली को तरसी

काकोरी। एफसीआई उपकेंद्र के बुद्धेश्वर, नरौना, वादर खेड़ा, सलेमपुर पतौरा और शांति नगर कॉलोनी आदि की 50 हजार की आबादी सोमवार को सुबह से तीन राउंड बिजली को तरस गई। 

एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सुबह 6 से 7:30 बजे तो पहले 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे सभी 21 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद लाइन व पॉवर ट्रांसफार्मर के ओवर लोड होने के कारण सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रही। इसके बाद नई लाइन को उपकेंद्र से जोड़ने के लिए शाम को भी बिजली आपूर्ति को बंद किया गया था। नई लाइन के चालू होने से ओवर लोडिंग की समस्या हल होगी जिससे संकट दूर होगा।

 


 

UP: Scuffle with Women Seeking Removal of Smart Meters in Lucknow; Power House Besieged and Locked—Officials a
महिलाओं का जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मांग का आंकड़ा 1700 मेगावाट पार

प्रचंड गर्मी के चलते बिजली की मांग का आंकड़ा सोमवार को 1700 मेगावाट को पार कर गया। 10 दिन के भीतर बिजली मांग करीब 500 मेगावाट बढ़ चुकी है। बिजली की यह मांग एसी, कूलर आदि के इस्तेमाल बढ़ने से हुई है।

 

यहां भी बिजली संकट का दौर रहा

  • राजाजीपुरम के मीना बेकरी के पास सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक
  • नादरगंज, सैनिक विहार, नटकुर सहित 20 गांव में सुबह से रात तक व्यवधान
  • माल में अनुरक्षण के कारण कस्बे व 150 गांवों की बिजली आपूर्ति काटी
  • यहियागंज, नादान महल रोड, बावर्ची टोला में बिजली की आंखमिचौली
  • नक्खास बाजार, खोखी टोला के 200 दुकानों का एक फेज न आने से अंधेरा
  • जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, इंदिरानगर में आपूर्ति ठप
  • आशियाना, कानपुर रोड, आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज में रहा संकट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed