फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanskrit Education Council board exam dates announced; exams will be held across the state from February

यूपी: घोषित हुईं संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें, 19 से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में होंगे एग्जाम

Thu, 01 Jan 2026 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Jan 2026 07:21 PM IST
सार

UP Sanskrit Board: परिषद की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत का पेपर होगा। इस दिन परीक्षा में सर्वाधिक छात्र शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP: Sanskrit Education Council board exam dates announced; exams will be held across the state from February
यूपी में संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा में 56 हजार से ज्यादा छात्र-छात्रा शामिल होंगे। इसके लिए परिषद की ओर से केंद्र निर्धारण किया जा रहा है। लगभग 250 परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


परिषद के अनुसार परीक्षा में प्रदेश भर के 1102 संस्कृत विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। इसमें कक्षा 10 (पूर्व मध्यमा द्वितीय) के 21906, कक्षा 11 (उत्तर मध्यमा प्रथम) के 19751, कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय) के 14145 और डिप्लोमा के 556 कुल 56358 छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


परिषद की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत का पेपर होगा। इस दिन परीक्षा में सर्वाधिक छात्र शामिल होंगे। परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही सभी विद्यालयों को भेजकर इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षा की पार्क रोड स्थित मुख्यालय से वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी होना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र में डबल लॉक आलमारी में पेपर-कॉपी रखवाए जाएंगे। वहीं कड़ी सुरक्षा में पेपर निकालकर वितरित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बिजली और इंटरनेट की निर्बाध व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed