फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanskrit Education Board exam dates announced, dates extended due to Mahakumbh

यूपी: घोषित हुईं संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख, महाकुंभ के चलते आगे बढ़ाई गईं तिथियां

Tue, 26 Nov 2024 08:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Nov 2024 08:15 AM IST
सार

Sanskrit Education Board: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं), उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षाएं 27 फरवरी से होंगी। 

विज्ञापन
UP: Sanskrit Education Board exam dates announced, dates extended due to Mahakumbh
संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं), उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षाएं 27 फरवरी से होंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन


दरअसल, महाकुंभ- 2025 के मद्देनजर इस बार परीक्षा की तिथि लगभग 12 दिन आगे बढ़ाई गई है। पिछले साल परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी के बीच कराई गई थीं। इस बार पहली पाली में सुबह 08.30 से 11.45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 05.15 बजे तक उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव शिवलाल ने बताया कि वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में 56,728 विद्यार्थी शामिल होंगे, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 8700 अधिक हैं। परीक्षा में 41,960 लड़के और 14,768 लड़कियां शामिल होंगी। पूर्व मध्यमा द्वितीय में 24,583 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 18,403 लड़के और 6,180 लड़कियां हैं। उत्तर मध्यमा प्रथम में 19,724 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 14,549 लड़के और 5,175 लड़कियां हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय में 12,421 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 9,008 छात्र व 3,413 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश भर में लगभग 250 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसका निर्धारण यूपी बोर्ड की तर्ज पर किया जा रहा है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, डबल लॉक वाली अलमारी आदि की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed