फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanjay Singh Says—Under BJP Rule, the Future of the Youth Is Not Secure; the Mafia-Politician Nexus Is Rui

UP: संजय सिंह बोले- भाजपा राज में नौजवानों का भविष्य सुरक्षित नहीं, माफिया का गठजोड़ देश को बर्बाद कर रहा

Tue, 12 May 2026 04:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 12 May 2026 04:20 PM IST
सार

Sanjay Singh ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा माफिया और सत्ता के गठजोड़ से युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों की मेहनत और सपने प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Sanjay Singh Says—Under BJP Rule, the Future of the Youth Is Not Secure; the Mafia-Politician Nexus Is Rui
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा माफिया के साथ मिलकर देश के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर पहली बार लीक नहीं हुआ है, इससे पहले वर्ष 2024 में भी पेपर लीक हुआ था और अब 3 मई को हुई परीक्षा में 180 में से 135 सवाल लीक होने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग शिक्षा माफिया के पूरे गिरोह को संरक्षण दे रहे हैं, जिसकी वजह से बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और लाखों छात्र-छात्राओं तथा उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि देश के लाखों नौजवान दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार और उसके संरक्षण में पल रहे शिक्षा माफिया उनके सपनों को कुचलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आखिर यह पता लगाया जाना चाहिए कि पेपर लीक कराने वाले लोग कौन हैं, किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है और किन भाजपा समर्थित लोगों के जरिए शिक्षा के नाम पर यह संगठित कारोबार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी निष्पक्ष जांच होगी तो यह साफ हो जाएगा कि इस पूरे नेटवर्क के तार कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों तक पहुंचते हैं और यही कारण है कि दोषियों को बार-बार बचाया जाता है।

करोड़ों लोग इस पेपर लीक कांड से प्रभावित हुए

संजय सिंह ने कहा कि इस बार नीट परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अगर उनके परिवारों को भी जोड़ लिया जाए तो करोड़ों लोग इस पेपर लीक कांड से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्र कठिन परिस्थितियों में रहकर पढ़ाई करते हैं, माता-पिता अपनी जमा पूंजी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्ट तंत्र की वजह से उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है। यह केवल पेपर लीक नहीं बल्कि देश के नौजवानों के साथ खुला विश्वासघात है।

संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में वोट चोरी की, पेपर चोरी की, जनता का सोना और गहना तक लूटने का काम किया, महंगाई की आग में देश को झोंक दिया, रुपए को लगातार कमजोर किया और देश की विदेश नीति तक को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज मोदी राज में न नौजवान सुरक्षित हैं, न माताएं-बहनें सुरक्षित हैं और न ही व्यापारी वर्ग सुरक्षित है। हर वर्ग अपने भविष्य को लेकर भय और असुरक्षा की स्थिति में जी रहा है।



उन्होंने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा प्रणाली पर हमला नहीं है बल्कि यह नौजवानों के पेट और पीठ दोनों पर वार करने जैसा है। भाजपा सरकार और उसकी राज्य सरकारों ने युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके विश्वास के साथ धोखा किया है। आम आदमी पार्टी देश के नौजवानों की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी और शिक्षा माफिया तथा उन्हें संरक्षण देने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed