फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Sanjay Singh says EVMs have a '56-inch chest', the BJP should show the courage to hold elections us

यूपी: संजय सिंह बोले- ईवीएम में 56 इंच का सीना है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए भाजपा

Wed, 07 Oct 2026 03:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 07 Oct 2026 03:48 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने नौ अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन का ऐलान किया। साथ ही बी-पैक्स कर्मचारियों के लंबित वेतन और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
UP Sanjay Singh says EVMs have a '56-inch chest', the BJP should show the courage to hold elections us
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। हाल के दिनों में लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों के प्रदर्शन हो चुके हैं।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सरकार को अपनी चुनावी प्रक्रिया पर इतना भरोसा है तो वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का दावा भी किया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

बी-पैक्स कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया

प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की करीब 5,127 सहकारी समितियों में कार्यरत सचिवों, अकाउंटेंट और चौकीदारों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की।

कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी ने भी वेतन संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2,002 कैडर सचिवों में से 1,223 को नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने बकाया भुगतान के साथ पदोन्नति समेत अन्य मांगें भी उठाईं। बी-पैक्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी विरोध दर्ज कराया गया है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करेगी और उनकी मांगों को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। उन्होंने लखनऊ में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी सरकार से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed