{"_id":"695e6d74685a16014608fe77","slug":"up-sanjay-singh-s-big-allegation-against-the-government-said-cutting-2-89-crore-votes-in-the-name-of-sir-is-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संजय सिंह का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 2.89 करोड़ वोट काटना SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संजय सिंह का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 2.89 करोड़ वोट काटना SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला
Wed, 07 Jan 2026 07:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:58 PM IST
सार
Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र पर हमला किया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि यूपी में चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा वोट घोटाला है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव सुधार नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 12 करोड़ 70 लाख ग्रामीण मतदाता दर्ज थे। किंतु अब प्रधानमंत्री के निर्देश पर चुनाव आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद 6 जनवरी को जो नई सूची जारी हुई है।
विज्ञापन
उसमें पूरे यूपी के शहरी और ग्रामीण मिलाकर केवल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता बताए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिसंबर में सिर्फ ग्रामीण मतदाता 12 करोड़ 70 लाख थे, तो अब शहरी मतदाता मिलाकर संख्या कैसे घट गई? आप सांसद ने कहा कि 25 लाख मतदाताओं को दो जगह नाम होने का बहाना बनाकर, करीब 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं को शिफ्टेड या अनट्रेसेबल घोषित कर दिया गया। 45–46 लाख लोगों को मृत दिखा दिया गया। क्या देश के करोड़ों प्रवासी मजदूर लोकतंत्र से बाहर कर दिए जाएंगे? उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे संविधान द्वारा दिए गए वोट के अधिकार पर हमला है।
विज्ञापन