{"_id":"66a0f5ed278348f5390ac065","slug":"up-sambhagiya-nirikshak-in-chitrakoot-suspended-for-carelessness-in-executing-the-instructions-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लापरवाही पर चित्रकूट के संभागीय निरीक्षक निलंबित, सरकारी आदेश का किया था उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापरवाही पर चित्रकूट के संभागीय निरीक्षक निलंबित, सरकारी आदेश का किया था उल्लंघन
Wed, 24 Jul 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:09 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में सरकारी आदेश के पालन में लापरवाही करने पर जिले के संभागीय निरीक्षक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट में स्कूल बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने में की गई लापरवाही और निर्देशों के उल्लंघन पर जिले के संभागीय निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार 23 जुलाई को चित्रकूट के श्रीजी इंटर कॉलेज की बस को फिटनेस समाप्त हो जाने के बाद 10 किमी दूर पुलिस लाइन ले जाया गया और करीब दो घंटे बाद दोपहर एक एक बजे छोड़ा गया। इस दौरान बस में बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
मामले में लापरवाही और आदेश के उल्लंघन पर संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) गुलाब चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक करने के लिए अफसरों को स्कूल जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसकी अवहेलना की गई जिस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन