फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Samajwadi Party preparing for a major reshuffle after Makar Sankranti... Changes expected at the district,

UP: मकर संक्रांति के बाद सपा में बड़ी सर्जरी की तैयारी...जिलाध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगे बदलाव

Sat, 10 Jan 2026 08:20 AM IST
आकाश द्विवेदी अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 10 Jan 2026 08:20 AM IST
सार

मकर संक्रांति के बाद समाजवादी पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी फेरबदल होगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव ने टिकट वितरण और संगठन सशक्त करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
UP: Samajwadi Party preparing for a major reshuffle after Makar Sankranti... Changes expected at the district,
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी अपने संगठन में मकर संक्रांति के बाद बड़े बदलाव करेगी। कई जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव होंगे। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर यह रणनीति तैयार की है। इसके तहत सभी जातियों के नेताओं को संगठन में जगह मिलेगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि एक-तिहाई से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में उन नेताओं को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत सभी तैयारियों करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में टिकट दिया जाना है। एक तरह से सपा नेतृत्व ने टिकट फाइनल करना शुरू कर दिया है। ताकि, टिकट पाने वालों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर सकें।

विज्ञापन

प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं...

किसी भी एक जिले में टिकट देने में वहां की सभी प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं है, इसलिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत कुछ जातियों को टिकट देकर तो कुछ को संगठन में अहम स्थान देकर अपना जनाधार बढ़ाया जाएगा। इन जातियों के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कमेटियों में स्थान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आने वाले समय में किसी भी जिले में जिन जातियों के नेताओं को टिकट देने की योजना है, वहां संगठन में उनसे इतर जातियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक स्थान दिया जाएगा। साथ ही जिन जिलाध्यक्षों ने एसआईआर में या अन्य पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा नहीं लिया, उनकी छुट्टी भी होगी। सपा के एक प्रमुख नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहा कि मकर संक्रांति के बाद पार्टी संगठन में आमूल-चूल बदलाव दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed