फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Salary of state teachers will be stopped if this information is not provided on the Manav Sampada portal,

यूपी: मानव संपदा पोर्टल पर यह सूचना न देने पर रुक जाएगा प्रदेश के शिक्षकों को वेतन, 25 सितंबर अंतिम तिथि

Tue, 23 Sep 2025 03:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

Manav Sampada Portal:सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर सूचनाएं न देने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सूचनाएं न देने पर उनका वेतन रुक जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Salary of state teachers will be stopped if this information is not provided on the Manav Sampada portal,
शिक्षकों का ब्योरा न देने पर रुक जाएगी सेलरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों पर शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि अगर 25 सितंबर तक इनकी आवश्यक जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई तो कार्मिकों का इस महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के एडेड विद्यालयों के प्रबंधन अपने यहां तैनात शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के बारे में जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने से बच रहे हैं। कई बार के निर्देश के बाद भी इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी नाराजगी जताई है। वेतन रोकने के निर्देश से विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति है। 
विज्ञापन


विद्यालयों को अपने शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम, पता, उनके शैक्षिक रिकॉर्ड, पारिवारिक सदस्यों का विवरण, नॉमिनी आदि के विवरण उपलब्ध कराने हैं। प्रबंधक बार-बार निर्देश के बाद भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का पूरा ब्योरा पहले से मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed