फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's prison minister claims - six prisons are being constructed in the state, 14 prisons are proposed.

Gonda: यूपी के कारागार मंत्री का दावा- प्रदेश में छह जेलों का हो रहा निर्माण, 14 जेलें प्रस्तावित है

Sat, 08 Mar 2025 05:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्री ने दावा किया है कि प्रदेश में छह जेलों का निर्माण किया जा रहा है जबकि 14 जेलों का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर भी बयान दिए।

विज्ञापन
UP's prison minister claims - six prisons are being constructed in the state, 14 prisons are proposed.
यूपी के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को गोंडा दौरे के दौरान कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से छह नए जेलों का निर्माण किया जा रहा है। 14 नई जेल प्रस्तावित हैं। आने वाले दिनों में 12000 कैदियों की क्षमता वाले जेल तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की आस्था का ध्यान रख रही है। जेलों में निरुद्ध बंदी को भी गंगाजल से स्नान का सौभाग्य प्राप्त हो, इसके लिए संगम से जल लाकर 90,000 कैदियों को स्नान कराया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व नौकरी के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया न देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ प्रदेश के विकास पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अफसोस है कि उनके कार्यकर्ता अच्छे से कार्य करते तो कांग्रेस भी गुजरात में सरकार बना लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर व कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह की बयानबाजी को लेकर उन्होंने बताया दोनों मंत्रियों में दोस्ती है। इसमें मतभेद का सवाल ही नहीं उठता। कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, डॉ. नीलम तिवारी, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, मनीषा मिश्रा, रजनी यादव, अनुपम प्रकाश मिश्र, दीपक गुप्ता, राघवेंद्र ओझा और अर्जुन प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed