फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rumble strip and rubber speed breakers will be removed from urban areas, now only table top speed breakers will be made

यूपी : शहरी क्षेत्र से हटेंगे रंबल स्ट्रिप व रबर स्पीड ब्रेकर, अब सिर्फ टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही बनाए जाएंगे

Wed, 08 Jun 2022 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Jun 2022 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानक के अनुरूप और आवश्यकता के अनुसार टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही बनवाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को शहरी क्षेत्र में पहले से बने ऐसे स्पीड ब्रेकरों को हटवाकर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
UP: Rumble strip and rubber speed breakers will be removed from urban areas, now only table top speed breakers will be made
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में अब सिर्फ टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही बनाए जाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में शहरी क्षेत्र में बने अन्य तरह के स्पीड ब्रेकर को हटाकर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही बनाने के निर्देश दिए हैं। अब तक शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह रंबल स्ट्रिप या रबर स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। जिससे हरदम दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन


दरअसल सड़क सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग में मान के विपरीत बने स्पीड ब्रेकरों का बिंदु भी उठा था। बैठक में बताया गया था कि रंबल स्ट्रिप या रबर स्पीड ब्रेकर से जहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, वही इस प्रकार के ब्रेकर से नागरिकों में हड्डी संबंधित रोग भी बढ़ रहे हैं। वहीं, बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी संबंधित अधिकारियों को ऐसे स्पीड ब्रेकर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे, जो मानक के विपरीत बने हों और उनसे सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हों।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानक के अनुरूप और आवश्यकता के अनुसार टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही बनवाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को शहरी क्षेत्र में पहले से बने ऐसे स्पीड ब्रेकरों को हटवाकर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों को फ्री लेफ्ट टर्न किया जाए
शासन की ओर से जारी आदेश में सड़कों की रीइंजिनियरिंग कराने के साथ ही सभी चौराहों पर ‘फ्री लेफ्ट टर्न’ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि चौराहों पर बांये मुड़ने वाले व्यक्ति को सिग्नल के हरा होने का इंतजार न करना पड़े। नगर विकास विभाग ने आदेश दिए हैं कि इसके लिए बोलार्ड लगवाकर रास्ता आरक्षित किया जाए। इसके अलावा सड़कों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करने, मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ऑटोमेटिक करने चौराहों और अन्य प्रमुख स्थलों पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे रंग की लाइटें लगवाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed