{"_id":"61f0d1af4f368f11f805d64c","slug":"up-roster-system-will-be-applicable-in-government-offices-exemption-for-pregnant-women-and-disabled-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सरकारी कार्यालयों में लागू रहेगी रोस्टर व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मियों को छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सरकारी कार्यालयों में लागू रहेगी रोस्टर व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मियों को छूट
Wed, 26 Jan 2022 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:14 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने बुधवार को यहां फोन पर बताया है कि रोस्टर व्यवस्था समाप्त नहीं की गई है। दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को रोस्टर से छूट दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड महामारी के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति की रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। लेकिन दिव्यांग व गर्भवती महिला कार्मिक घर से ही कार्य करेंगी। आवश्यकता होने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने बुधवार को यहां फोन पर बताया है कि रोस्टर व्यवस्था समाप्त नहीं की गई है। दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को रोस्टर से छूट दी गई है। समूह ख, ग व घ के कार्मिकों के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू रहेगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जारी आदेश में गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों को घर से छूट दिए जाने व शेष व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होने का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति बनी। अपर मुख्य सचिव ने बुधवार इसे स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन