फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Responsibility of repairing buses handed over to private hands

यूपी रोडवेज: निजी हाथों में सौंपी गई बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी, कूलिंग, ब्रेक फेल की घटनाएं सबसे ज्यादा

Mon, 23 Oct 2023 09:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Oct 2023 09:14 AM IST
सार

रोडवेज के कर्मचारियों की जगह प्राइवेट फर्म के मैकेनिक यह काम देखेंगे। अभी तक एसी कूलिंग ठप होने से लेकर स्टीयरिंग, ब्रेक आदि फेल होने की शिकायतें आती रही हैं, जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था।

विज्ञापन
UP Roadways: Responsibility of repairing buses handed over to private hands
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रोडवेज निजीकरण की तरफ बढ़ रही है। 19 डिपो में बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है। इसमें लखनऊ का अवध डिपो भी शामिल है।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक हुई थी, जिसमें इस निर्णय पर मुहर लगाई गई है। ऐसे में अब 19 क्षेत्र के एक-एक डिपो में बसों की मेंटीनेंस का काम आउटसोर्सिंग द्वारा कराया जाएगा। इससे बसों की बेहतर मेंटीनेंस की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यात्रियों की शिकायतों पर विराम लग सकता है। लखनऊ परिक्षेत्र के तहत एसी जनरथ बसों की मेंटीनेंस अवध बस डिपो में होती है, जिसकी जिम्मेदारी प्राइवेट फर्म संभालेगी। 
विज्ञापन


रोडवेज के कर्मचारियों की जगह प्राइवेट फर्म के मैकेनिक यह काम देखेंगे। अभी तक एसी कूलिंग ठप होने से लेकर स्टीयरिंग, ब्रेक आदि फेल होने की शिकायतें आती रही हैं, जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। यह हाल तब था, जब डिपो को दो-दो करोड़ रुपये बसों की मरम्मत के लिए दिए गए थे। पर, शिकायतों को नहीं रोका जा सका। एसी जनरथ बसों की मरम्मत का काम निजी हाथों में सौंपने से यात्रियों की शिकायतें काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राइवेट फर्म संभालेंगी मेंटीनेंस
रोडवेज अफसरों ने बताया कि लखनऊ के अवध डिपो के अतिरिक्त अयोध्या का सुल्तानपुर डिपो, प्रयागराज का जीरो रोड, आजमगढ़ का बलिया डिपो, गोरखपुर का देवरिया डिपो, वाराणसी का कैंट डिपो, चित्रकूट का बांदा डिपो, देवीपाटन का बलरामपुर डिपो, आगरा का ताज डिपो, गाजियाबाद का साहिबाबाद डिपो, मेरठ का सोहराब गेट डिपो, सहारनपुर का छुटमलपुर डिपो, अलीगढ़ का एटा डिपो, मुरादाबाद का नजीबाबाद डिपो, बरेली का बदायूं डिपो, हरदोई का हरदोई डिपो, इटावा का इटावा डिपो, कानपुर का विकास नगर डिपो और झांसी डिपो निजी हाथों में जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed