फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Roadways: Panic buttons started being installed in buses

यूपी रोडवेज: बसों में पैनिक बटन लगने शुरू, बटन दबते ही पुलिस को मिल जाएगी सूचना, मिलती रहेगी बस की लोकेशन भी

Sun, 08 Oct 2023 09:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि लाइव ट्रैकिंग डिवाइस लग जाने के बाद बसों की ट्रेनों की तर्ज पर ट्रैकिंग की जा सकेगी। बसों का रूट, उनकी लाइव लोकेशन, डिपो, खाली सीटों की संख्या, बस की टाइमिंग, किराया आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकेगी।

विज्ञापन
UP Roadways: Panic buttons started being installed in buses
रोडवेज बसों में सुरक्षित होगा महिलाओं का सफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी रोडवेज की बसों में सफर करना अब और सुरक्षित होने जा रहा है। बस कहां हैं इसे जानने के लिए ट्रैकर लगाया जाएगा। जिससे उनकी लोकेशन मिलती रहेगी। महिलाएं यदि अपने आप को यदि असुरक्षित पाएं तो वह बसों में लगे पैनिक बटन को दबा देंगी। इससे निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस को भी सूचना पहुंच जाएगी। सूचना मिलते ही निकट की पुलिस उस बस के पास जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


निर्भया योजना के अंतर्गत लखनऊ व गाजियाबाद की बसों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सौ बस अड्डों पर एलईडी डिस्प्ले भी लगाई जाएगी, जिसके लिए त्रिस्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि लाइव ट्रैकिंग डिवाइस लग जाने के बाद बसों की ट्रेनों की तर्ज पर ट्रैकिंग की जा सकेगी। बसों का रूट, उनकी लाइव लोकेशन, डिपो, खाली सीटों की संख्या, बस की टाइमिंग, किराया आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने आगे बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के लिए बसों में पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी। पैनिक बटन दबाने पर परिवहन निगम के अफसरों के साथ ही पुलिस को भी सूचना मिल सकेगी। साथ ही परिवहन निगम मुख्यालय में कमांड सेंटर बनाया जाएगा। जहां 24 घंटे बसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। दयाशंकर सिंह ने यह भी बताया कि परियोजना के अंतर्गत 100 बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल्स और अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाए जाने हैं। 85 बस स्टेशनों की सूची तय कर ली गई है। चार महीने में यह कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed