{"_id":"5c2efb1dbdec22571f2ed9f9","slug":"up-roadways-buses-will-run-for-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही यूपी रोडवेज की बसें करवाएंगी जम्मू तक की यात्रा, ये रहेंगे रूट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही यूपी रोडवेज की बसें करवाएंगी जम्मू तक की यात्रा, ये रहेंगे रूट्स
Fri, 04 Jan 2019 11:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
यूपी रोडवेज की बसें अब जल्द ही जम्मू तक की यात्रा करवाएंगी। लखनऊ से भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। ये बसें लखनऊ के अतिरिक्त मथुरा से कटरा, सहारनपुर से कटरा, मुजफ्फरनगर से कटरा के बीच चलेंगी। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर की बसें जम्मू से दिल्ली व कानपुर होते हुए लखनऊ तक, जम्मू से अलीगढ़ व जम्मू से आगरा के लिए चलेंगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद ने बताया किदोनों राज्यों के बीच हुए समझौते के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण का समझौता हो चुका है। सात जनवरी को दोनों राज्यों के अधिकारियों की उपस्थिति में इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से अधिसूचना जारी होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के बीच तीन-तीन रूट तय किए गए हैं, जिस पर एसी बसें चलाई जाएंगी। एक ओर जहां यूपी की बसें जम्मू में 816 किलोमीटर का सफर करेंगी। वहीं जम्मू की बसें उत्तर प्रदेश में 1,846 किलोमीटर यात्रा करेंगी। इसकी रूपरेखा तैयार की गई है और प्रतिदिन छह फेरों में बसें चलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
गोरखपुर के लिए चारबाग से भी बसें
वहीं गोरखपुर का सफर करने वाले यात्रियों को बस के लिए आलमबाग जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यह सुविधा उन्हें चारबाग बस अड्डे से भी मिलेगी। बृहस्पतिवार से बसों का संचालन चारबाग से शुरू कर दिया गया है। चारबाग में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह फैसला लिया है।
उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार से चारबाग बस अड्डे से गोरखपुर रूट की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। चारबाग बस अड्डे के एआरएम प्रबंधन ताजदार हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दस से अधिक बसों में यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया।
उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार से चारबाग बस अड्डे से गोरखपुर रूट की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। चारबाग बस अड्डे के एआरएम प्रबंधन ताजदार हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दस से अधिक बसों में यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया।