फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways bus conductor played IPL betting with the money received from passengers, returned 65 thousand af

यूपी: रोडवेज बस कंडक्टर ने सवारियों से मिले पैसे से खेला IPL सट्टा, दस दिन बाद लौटाए 65 हजार रुपये, जांच शुरू

Mon, 22 Apr 2024 09:23 PM IST
रोहित मिश्र नीरज अंबुज, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज अंबुज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Apr 2024 09:23 PM IST
सार

IPL betting: यूपी में कैसरबाग डिपो के एक कंडक्टर ने सवारियों से मिले 65 हजार रुपए डिपों में जमा करने के बजाय आईपीएल के सट्टे में लगा दिए। इस मामले में अब जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Roadways bus conductor played IPL betting with the money received from passengers, returned 65 thousand af
Roadways bus conductor played IPL betting - फोटो : amar ujala

विस्तार

 रोडवेज बस के संविदा कंडक्टर ने यात्रियों के टिकट के 65 हजार रुपये आईपीएल के सट्टे में लगा दिए। इंचार्ज की मिलीभगत से यह खेल किया। मामला उजागर हुआ तो दस दिन बाद रकम लौटाई। कैसरबाग डिपो के एआरएम ने कंडक्टर को ड्यूटी से हटाकर संलिप्तों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ड्यूटी रूम के अनुसार पांच अप्रैल को संविदा कंडक्टर पंकज तिवारी रोडवेज बस के साथ दिल्ली गया था। वहां से देहरादून जाकर आठ अप्रैल को लखनऊ लौटा। इस दौरान लंबी दूरी के यात्रियों के टिकटों के करीब 65 हजार रुपये कैश बैग में थे। इसे नौ या दस अप्रैल को डिपो पर जमा करना था, पर पंकज ने ऐसा नहीं किया और पैसा लेकर दस दिन तक गायब रहा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि उन्होंने इस रकम को आईपीएल के सट्टे में लगा दिया। कैसरबाग बस स्टेशन इंचार्ज एसके गुप्ता की मिलीभगत से यह खेल किया। इंचार्ज की जिम्मेदारी थी कि वह समय रहते कैश बैग जमा करवाते, लेकिन उन्होंने दस दिन तक मामला दबाए रखा। प्रकरण उजागर होने पर चुपके से कैश बैग जमा करवा लिया गया। कंडक्टर की इस हरकत को अफसरों ने भी दबाने का प्रयास किया और उस पर एफआईआर तक नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
कंडक्टर पंकज तिवारी का बाराबंकी डिपो से ट्रांसफर हुआ है। लखनऊ परिक्षेत्र के आला अफसरों ने 29 जनवरी को पत्र लिखकर कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एआरएम को चेताया था कि पंकज कैश बैग समय से नहीं जमा करता है। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया, जिसका नतीजा यह रहा कि वह टिकटों के 65 हजार रुपये लेकर करीब दस दिन तक गायब रहा।


ड्यूटी से हटाया गया
कंडक्टर से जवाब तलब किया गया है। फिलहाल उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है, जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। - अरविंद कुमार, एआरएम, कैसरबाग डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed