फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: RLD preparing to contest on two seats in by-election, talks with BJP for one seat yet to be held

यूपी: उपचुनाव की दो सीटों पर लड़ने की तैयारी में रालोद, एक सीट के लिए भाजपा से बात होनी बाकी

Sat, 22 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Jun 2024 10:04 PM IST
सार

Rashtriya Lok Dal: लोकसभा चुनावों में भाजपा के साथ लड़ने वाली राष्ट्रीय लोकदल अब उपचुनावों में भी भाजपा के साथ दिख सकती है। रालोद दो सीटों पर लड़ती हुई दिखेगी। 

विज्ञापन
UP: RLD preparing to contest on two seats in by-election, talks with BJP for one seat yet to be held
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

रालोद( राष्ट्रीय लोकदल)  प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ये सीटें मुजफ्फनगर की मीरापुर और अलीगढ़ की खैर हैं। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इनमें से मीरापुर तो हमारी ही सीट है। यहां से रालोद विधायक चंदन चौहान अब सांसद बन गए हैं। अन्य सीट के लिए एनडीए से बात होगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सीएम योगी ने ट्यूबवेल का बिल माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी है। कहा, किसानों के मुद्दों पर पार्टी का नजरिया पूर्ववत है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


भाजपा को गठबंधन का मिला फायदा
त्यागी ने कहा कि यह कहना गलत है कि लोस चुनाव में भाजपा को रालोद से गठबंधन का लाभ नहीं मिला। आगरा से सहारनपुर तक गठबंधन सफल रहा। हमारी वजह से भाजपा ने कई सीटें जीतीं हैं। कुछ सीटें सत्ता विरोधी लहर से हारी हैं, लेकिन भाजपा इस पर बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


जुलाई से होगी समीक्षा
त्यागी ने कहा कि जुलाई से पार्टी संगठन की समीक्षा शुरू होगी। सक्रिय व निष्क्रिय लोगों की पहचान कर फैसला होगा। युवा और छात्र इकाई मजबूत करेंगे। बुंदेलखंड के मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द बड़ा कार्यक्रम करेगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रालोद में हुए शामिल
बुंदेलखंड विकास परिषद के अध्यक्ष अंचल अजेरिया, मौलाना फिरोज हुसैन, हरिओम शुक्ला, डॉ. रामप्रताप सिंह, शैलेंद्र गोस्वामी, इसान अली, आरके दुबे, कन्हैयालाल, राघवेंद्र, जावेद सुल्तान, संदीप यादव, कंचन मौर्या आदि रालोद में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed