फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Retired medical teachers in newly established medical institutions and universities will be hired on contract

यूपी : नए स्थापित चिकित्सा संस्थानों व विवि में सेवानिवृत्त चिकित्सा शिक्षक संविदा पर रखे जाएंगे

Tue, 29 Sep 2020 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
UP: Retired medical teachers in newly established medical institutions and universities will be hired on contract
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने नए स्थापित चिकित्सा संस्थानों व विश्वविद्यालयों में सेवानिवृत्त चिकित्सा शिक्षकों को आचार्य के पद पर संविदा के आधार पर पुनर्नियोजित किए जाने का फैसला किया है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सा शैक्षणिक संस्थाओं तथा आर्म्ड फोर्र्सेज मेडिकल सर्विसेज से सेवानिवृत्त चिकित्सा शिक्षकों को आचार्य के पद पर संविदा के आधार पर पुनर्नियोजित किया जाएगा। प्रस्ताव में व्यवस्था दी गई है कि ऐसे प्रोफेसर जो अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें कंसल्टेंट प्रोफेसर के रूप में निर्धारित शर्तों व प्रतिबंधों के आधार पर 2,20,000 रुपये प्रतिमाह के नियत पारिश्रमिक पर पुनर्नियोजित किया जाए। कंसल्टेंट प्रोफेसर को संबंधित चिकित्सा संस्थान-विश्वविद्यालय के निदेशक/कुलपति की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर संबंधित विवि या संस्थान द्वारा पुनर्नियोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बरेली की आईटीआर कंपनी के कर्मचारियों के देयों का भुगतान का रास्ता साफ
प्रदेश सरकार ने बरेली की आईटीआर कंपनी की 18920 वर्ग मीटर जमीन बेचे जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। यह जमीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम को अस्पताल निर्माण के लिए बेची जा रही है। 33000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन की कीमत 62.436 करोड़ होगी। इस रकम से कंपनी के कर्मचारियों व अन्य लंबित देयों का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद जो राशि बचेगी, उसे राज्य के कोष में जमा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed