फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP reserved category basic teachers will be demoted

उत्तर प्रदेश: 50 हजार सरकारी टीचर्स के लिए बुरी खबर

Wed, 18 Nov 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
UP reserved category basic teachers will be demoted

पदोन्नति में आरक्षण का लाभ लेने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 50 हजार बेसिक शिक्षक इस सप्ताह में ही पदावनत कर दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पदावनति में देरी पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी मंडलीय सहायक निदेशकों को रिमाइंडर भेजकर गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने तीन दिन के भीतर कार्रवाई करके रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से भेजने को कहा है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 15 नवंबर 1997 से 28 अप्रैल 2012 के बीच आरक्षण का लाभ लेकर पदोन्नत हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को पदावनत किया जाना है।

इस बाबत अगस्त में ही शासनादेश जारी कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भेजे पत्र में कहा है कि पदावनति के बारे में विभागवार सूचना सुप्रीम कोर्ट में रखी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अधिकांश जिलों ने इस संबंध में न तो कोई सूचना परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई है और न ही कोई कार्रवाई की है। शासन की समीक्षा बैठक में इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई है।

9 नवंबर को जारी इस पत्र में तीन कार्यदिवस के भीतर पदावनत किए जाने संबंधी सूचना परिषद कार्यालय को देने को कहा गया है। इस आदेश केजारी होने के बाद दिवाली की छुट्टी की वजह से 10 और 16 नवंबर को ही दफ्तर खुले हैं।

आज शाम तक देनी होगी सूचना

UP reserved category basic teachers will be demoted

मतलब, बुधवार की शाम तक सभी मंडलों को सूचना मुहैया करानी होगी। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि विभागीय कर्मचारी तो रिवर्ट किए जा चुके हैं, लेकिन शिक्षक गोरखपुर, मैनपुरी और बागपत जिलों में ही रिवर्ट हुए हैं। रिवर्ट किए गए शिक्षकों की संख्या 132 बताई जा रही है।

बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बताया कि पदावनत करने संबंधी आदेश करीब डेढ़ महीने पहले आया था। इस बाबत कार्रवाई की जा रही है।

अब तक कितने शिक्षक रिवर्ट हो चुके हैं? यह सवाल पूछे जाने पर उनका जवाब था कि बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा से बात करके ही कुछ बता पाएंगे।

यहां गौर करने की बात यह है कि संजय सिन्हा ने खुद अपने पत्र में लिखा है कि इस बारे में परिषद को कोई सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed