फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reservation for persons with disabilities in promotion to the post of Civil Judge; good knowledge of Hindi

UP: सिविल जज के पद पर पदोन्नति में दिव्यांगों को आरक्षण, पीसीएस-जे के लिए हिंदी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य

Fri, 30 Jan 2026 08:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 30 Jan 2026 08:50 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नति में दिव्यांगों को चार प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। साथ ही पीसीएस-जे भर्ती के लिए तीन साल वकालत और हिंदी ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने नई नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
UP: Reservation for persons with disabilities in promotion to the post of Civil Judge; good knowledge of Hindi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पदों पर पदोन्नति में दिव्यांगजनों को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। भर्ती में यह प्रावधान तो लागू था, पर पदोन्नति में आरक्षण के लाभ को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज ने शुक्रवार को पीसीएस-जे के पदों पर भर्ती के लिए तीन साल वकालत की अनिवार्यता संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नियुक्ति ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सप्तम संशोधन) नियमावली-2026 में पीसीएस-जे के पदों पर भर्ती और सिविल जज के पदों पर पदोन्नति संबंधी नियम जारी कर दिए हैं। पीसीएस-जे के पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक के साथ तीन साल न्यायालयों में वकालत या इससे जुड़े हुए काम वाले पात्र होंगे। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन

पीसीएस-जे के लिए हिंदी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य

पीजीएस-जे के पदों पर भर्ती के लिए हिंदी में अच्छा ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया गया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) होने वाले प्रत्येक अधिकारी को एक साल प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। पदोन्नति के लिए एक चयन समिति बनाई जाएगी। पदोन्नति के लिए दोगुना पात्रों की सूची तैयार की जाएगी। प्रत्येक भर्ती में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की कुल रिक्तियों में 10 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज के माध्यम से लिए जाएंगे पदोन्नति परीक्षा के लिए आवेदन

पदोन्नति परीक्षा के लिए आवेदन जिला जज के माध्यम से लिए जाएंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना चरित्र प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। समिति परीक्षा के बाद एक पात्रता सूची जारी करेगी। प्राप्त योग्यता के क्रम में अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। आरक्षित पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया भी हर साल अनिवार्य रूप से भरी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed