फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Relief funds reached disaster-affected families within 24 hours, officials went to the spot on the instruc

यूपी: आपदा प्रभावित परिवारों के पास 24 घंटे में पहुंची राहत राशि, सीएम के निर्देश पर मौके पर गए अधिकारी

Sat, 16 May 2026 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 May 2026 11:07 PM IST
सार

Disaster in UP: बहराइच में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महसी क्षेत्र के ग्राम चांदपारा के मजरा महेशपुरवा पहुंचकर मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
UP: Relief funds reached disaster-affected families within 24 hours, officials went to the spot on the instruc
सीएम योगी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और बिजली से हुई जन व धन की हानि के बाद सरकार ने त्वरित राहत देकर संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश पर 24 घंटे के भीतर पीड़ितों तक मुआवजा पहुंचाने की कार्रवाई की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल मिल सका। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों बहराइच, रायबरेली, फतेहपुर और वाराणसी में प्रभारी मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर न केवल राहत राशि वितरित की, बल्कि शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया।

विज्ञापन


बहराइच में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महसी क्षेत्र के ग्राम चांदपारा के मजरा महेशपुरवा पहुंचकर मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहायता बिना विलंब प्रदान की जाए। मृतक तेजराम आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसी तरह रायबरेली में उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खीरों ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित की। इस दौरान जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित लोगों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता दी गई। साथ ही दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस मौके पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों के साथ योगी सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए। आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसानों एवं ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतर्क एवं सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने की मुलाकात 
फतेहपुर में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने मृतक परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 16 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिजनों से कहा कि योगी सरकार इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। जिला प्रशासन और यूपी सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंत्री अजीत सिंह पाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को पात्रता के आधार पर जिले में संचालित अन्य योजनाओं से लाभांवित किया जाए। वहीं प्रशासन ने बताया कि जिलों में कुल जनहानि और क्षति के मामलों में त्वरित आकलन कर राहत राशि जारी कर दी गई है।


वाराणसी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मकान क्षति, पशुहानि और घायल व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध करा दी है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 926000 रुपये की राहत राशि प्रभावितों तक पहुंचाई जा चुकी है। इस तरह मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव से लेकर शहर तक प्रशासन की सक्रियता ने यह संदेश दिया है कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed