फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Registration for the common entrance exam for Agniveer recruitment will be done till 10th

UP: अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण 10 तक होंगे, 12 जिलों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Mon, 07 Apr 2025 07:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Apr 2025 07:25 AM IST
सार

सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी व अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं। कार्यालय के तहत आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Registration for the common entrance exam for Agniveer recruitment will be done till 10th
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के तहत अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक होंगे। वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा और रैली के आयोजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। भर्ती रैली वर्ष के अंत में होगी।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी व अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गत माह से चल रहे हैं। साढ़े सत्रह से 21 वर्ष आयुवर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के पात्र हैं। अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक या आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 21 तस्वीरों में देखें अयोध्या में मची रामलला जन्मोत्सव की धूम, लाखों लोग सूर्य तिलक के बने गवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनवमी पर लाखों दियों से जगमगाया सरयू घाट, मनाया प्रभु श्रीराम का जन्मदिन, तस्वीरें


परीक्षा में शामिल होने के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एडमिट जारी होंगे। इस वर्ष से अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रविष्टि की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे। शारीरिक फिटनेस टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा।

परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। भर्ती में आगरा कार्यालय के तहत आने वाले अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा व आगरा जिलों के ही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed