{"_id":"60a7f40f0de682248c2d00e2","slug":"up-registration-for-corona-vaccination-will-be-free-at-public-service-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जनसेवा केंद्रों पर फ्री होगा कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जनसेवा केंद्रों पर फ्री होगा कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण
Sat, 22 May 2021 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 May 2021 12:48 AM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण के लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर- जन सेवा केंद्रों पर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण के लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर- जन सेवा केंद्रों पर पंजीकरण करा सकेंगे। ग्रामीण नागरिकों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए उतर प्रदेश सरकार ने अपनी कॉमन सर्विस सेंटर 3.0 परियोजना के सभी 93 हजार केंद्रों पर पंजीकरण की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए मेंडिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर्स और विलेज लेवेल इंटरप्रेन्योर्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे लोग जो तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं वह अब टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण बिना किसी असुविधा के करा सकेंगे। इससे प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आएगी। इसका फायदा सभी ग्रामीण उठा सकें इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन