फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment will be done for 2285 posts of Combined Lower Subordinate Service

UP: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2285 पदों पर होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी

Mon, 30 Mar 2026 10:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 30 Mar 2026 10:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए 29 मई से 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
UP: Recruitment will be done for 2285 posts of Combined Lower Subordinate Service
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 2285 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके मुताबिक 29 मई से 18 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है।
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक मुख्य परीक्षा में सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी 2025) में शामिल हो चुके हैं और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार होगी। शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पीईटी में वास्तविक स्कोर अथवा नॅर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वालों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विभागों में होंगी भर्तियां
विभाग        पदनाम  कुल पद
निदेशालय कोषागार    सहायक कोषागार लेखाकार 548
सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय लेखा परीक्षक 419
मंडी परिषद  अमीन/नीलामकर्ता  323
नगर निकाय निदेशालय अधिशासी अधिकारी 238
मंडी परिषद    लिपिक, रोकड़िया, सह लिपिक 229
चकबंदी आयुक्त कार्यालय सहायक चकबंदी एवं आयतीकरण अधिकारी 168
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) 134
राज्य सड़क परिवहन निगम   केंद्र प्रभारी  92
परिवार कल्याण निदेशालय  जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी 85
मंडी परिषद मंडी पर्यवेक्षक    46
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) विशेष चयन  03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed