{"_id":"6acd08fc1d116d554f066750","slug":"up-recruitment-to-be-held-for-1-536-posts-of-combined-junior-engineer-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सम्मिलित अवर अभियंता के 1536 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सम्मिलित अवर अभियंता के 1536 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
Mon, 12 Oct 2026 09:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती के लिए विज्ञापन व विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन तीन नवंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1156 और सम्मिलित अवर अभियंता (विद्युत) के 380 कुल 1536 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सोमवार को इसके लिए विज्ञापन व विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन नवंबर से शुरू होंगे। आवेदन 25 नवंबर तक होंगे और इसमें संशोधन दो दिसंबर तक होंगे। इसी तरह सम्मिलित अवर अभियंता (विद्युत) के लिए ऑनलाइन आवेदन छह से 27 नवंबर तक होंगे। आवेदन में संशोधन चार दिसंबर तक किए जा सकेंगे। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पीईटी 2025 के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसमें उन्हें काफी जानकारी दोबारा नहीं भरनी पड़ेगी। आवेदन के लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन भर्तियों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण अनुमन्य होगा। अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के समय पदों की वरीयता का विकल्प देना होगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 नंबर की और दो घंटे की होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।