फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment of women roadways conductors will start in Lucknow from tomorrow, five thousand will get jobs;

यूपी: लखनऊ में आज से होगी महिला रोडवेज कंडक्टरों की भर्ती, पांच हजार को मिलनी है नौकरी; ये है प्रक्रिया

Thu, 17 Apr 2025 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Apr 2025 07:05 AM IST
सार

UP Roadways: लखनऊ में कल से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की महिला कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लखनऊ में यह भर्ती आज से होगी।

विज्ञापन
UP: Recruitment of women roadways conductors will start in Lucknow from tomorrow, five thousand will get jobs;
रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेशभर में पांच हजार महिला संविदा परिचालकों की भर्ती आठ अप्रैल से शुरू कर दी गई है। वहीं लखनऊ में परिचालकों की भर्ती 17 अप्रैल को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर होगी। इसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा।

विज्ञापन


निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिला संविदा परिचालकों की अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। लखनऊ में गुरुवार को भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। संविदा परिचालकों के लिए महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले के साथ-साथ वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन अपलोड करने के बाद सत्यापन ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से कराया जा सकता है। महिला संविदा परिचालकों को 2.02 रुपये प्रतिकिमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किमी पूरा करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही फ्री यात्रा पास, रात्रिभत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है अर्हता
-महिला अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट पास होने के साथ केंद्र या राज्य सरकार से मान्यताप्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर का सीसीसी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आयुसीमा न्यूनतम 18 व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शासनादेश के अनुसार छूट मिलेगी।
-एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटर में मिले प्राप्तकों पर 5 प्रतशत का वेटेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed