फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment for 708 Posts of Forest Guard and Wildlife Guard; Online Applications Open Until This Date — G

UP: वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें डिटेल

Thu, 23 Apr 2026 10:51 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:51 PM IST
सार

प्रदेश में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई तक किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
UP: Recruitment for 708 Posts of Forest Guard and Wildlife Guard; Online Applications Open Until This Date — G
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI, सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में वन विभाग में वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई तक होंगे जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन


इसके अनुसार भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपने आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें क्योंकि इसे आयोग में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अभ्यर्थी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। भर्ती के लिए इंटर या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा। आयु पहली जुलाई को 18 साल और 40 वर्ष से अधिक न हो।

शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी

अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किग्रा भार लेकर 04 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।



इसके साथ ही 100 नंबर, 100 सवाल की दो घंटे की परीक्षा भी होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसका विस्तृत पाठ्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सभी निर्देश को पढ़कर आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed