फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Record of electricity consumption broken in scorching heat, record of maximum supply in a day made in the

UP: भीषण गर्मी में टूटा बिजली खपत का इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति का देश में बना रिकॉर्ड; इतनी हुई खपत

Tue, 10 Jun 2025 08:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

Electricity consumption in UP: यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में बिजली आपूर्ति के रिकॉर्ड बन रहे हैं। 9 जून की रात 11 बजे सर्वाधिक खपत का रिकॉर्ड बना। 

विज्ञापन
UP: Record of electricity consumption broken in scorching heat, record of maximum supply in a day made in the
यूपी में बिजली की खपत। - फोटो : freepik.com

विस्तार

 प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 31104 मेगावाट पहुंच गई है। यह देश में सर्वाधिक आपूर्ति का रिकॉर्ड है। इस वर्ष 32 हजार मेगावाट से अधिक मांग होने का अनुमान है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में भीषण गर्मी व बढ़ती उमस की वजह से बिजली की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में छह जून से बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम मांग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नौ जून की 9.53 बजे बिजली की मांग 31059 मेगावाट थी, जो रात 11 बजे बढ़कर 31,104 मेगावाट तक पहुंच गई। पिछले वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट तक पहुंची थी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बताया कि नौ जून को गुजरात में 25,230 मेगावाट, महाराष्ट्र में 25 191 मेगावॉट, तमिलनाडु में 17,867 मेगावाट, राजस्थान में 16,562 मेगावॉट, पंजाब में 15,508 मेगावॉट विद्युत की सर्वाधिक आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का रिकार्ड कायम किया है। पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश सर्वाधिक आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने सभी विद्युत कर्मियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रदेशवासियों से बिजली के संयमपूर्ण उपयोग कर सहयोग करने के अपील की है। इस वर्ष यूपी में विद्युत की अधिकतम मांग 32000 मेगावाट से अधिक जा सकती है, जिसको पूरा करने के लिए विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीन वर्षों से ट्रांसमिशन क्षमता, विद्युत उपकेंद्रों एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। जर्जर लाइनों व विद्युत पोल को बदला गया है, इससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और लोगों को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर व तारों के जलने से हो रहे विद्युत व्यवधान से काफी हद तक इस वर्ष राहत मिली है। आने वाले समय में इसमें और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

इस तरह से बना रिकॉर्ड

छह जून- 28,581 मेगावाट
सात जून- 29,502 मेगावाट
आठ जून- 30,161 मेगावाट
नौ जून- 31104 मेगावाट
 

शहर और ग्रामीण इलाके में न हो कटौती

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देशित किया है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाके में बिजली कटौती न की जाए। सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी विद्युत कार्मिक सजग और तत्पर रहे। भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को परेशानी न हो, जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायतें आए उसका तत्काल समाधान कराए। ट्रांसफार्मर के जलने व क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। भीषण गर्मी में अनुरक्षण कार्यो को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed